About Us

Our Highest Aim Is To Serve Humanity

At Swaraj Coaching, we believe that education is the foundation of a better future. Our aim is to provide students with the right guidance, quality learning and a supportive environment to help them move confidently towards their goals.

DIRECTOR'S MESSAGE

शिक्षा का मूल उद्देश्य छात्र की बौद्धिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि करना है। बौद्धिक रूप से परिपूर्ण छात्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना पराक्रम सिद्ध करता है। 

प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि जो छात्र विशेष विषय के ज्ञान में परिपूर्ण हो चुका हो उसे उच्च अध्ययन के लिए अच्छे विश्वविद्यालय तक पहुंचाना। हमारा उद्देश्य है कि छात्र की स्वाभाविक मानसिक दक्षता की पहचान करना और उसकी कठिनतम विषय के प्रति रुचि कैसे बढ़ सके इसके लिए योजना बनाना । 

छात्र में कठोर परिश्रम की भावना विकसित करके,विषयवार उसके ज्ञान का विस्तार करके उसे परिपूर्ण बनाना। इस प्रकार तैयार किए गए छात्र भविष्य में अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में न केवल सक्षम होते है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान देते है। 

Dr. Pradeep Patidar Sir

Director

आप और हम सभी ईश्वर द्वारा दिए गए हमारे कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें है और इस कार्य में हम सभी को कोई न कोई ऐसा कार्य दिया गया है जिसे हमें पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना है,

प्रभु द्वारा दिए गए इन्हीं कर्तव्यों में एक कार्य हमें दिया है शिक्षण का, जिसे हम स्वराज संस्थान के रूप में पूरी लगन और ईमानदारी से पिछले 3 वर्षो से पूरा कर रहे है | 

इस शिक्षा रुपी कार्य के पीछे का उद्देश्य हमारे लिए “आय” से बढ़कर कही ज्यादा उपर है जिसे हम भलीभाती जानते है और इसीलिए हम सुबह से शाम तक आपको अपने तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत करते है, जिसका परिणाम भी हमें मिला है |

एक बेहतर परिणाम को प्राप्त करने में शिक्षक के साथ विद्यार्थी की मेहनत भी समान रूप से महत्व रखती है, सपनो को हासिल करने की इस दौड़ में यदि आप हमारे प्रतिभागी बनते है तो निश्चित ही हम आपको अपनी मंजिल तक पहुँचा कर रहेंगे | 

Mr. Narendra Engla

Director

Why Students Choose Swaraj

A focused learning environment designed to help students prepare better…

— OUR FACULTY —

Meet Our Expert Mentors

Experienced educators dedicated to guiding students towards their goals.

Ready to Begin Your Preparation?

Take the next step towards your academic goals with Swaraj Coaching.